समृद्धि का अर्थ केवल धन की अधिकता से नहीं होता बल्कि घर में शांति अच्छा स्वास्थ मानसिक सतोष और परिवारजनों के बीच अच्छा तालमेल ये सब मिलकर आपके जीवन को समृद्ध बनाते हैं तो यहाँ हम कुछ ऐसे सरल उपाय बता रहे हैं जिन्हे अपनाने के बाद आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा नकारात्मक ऊर्जाएं हटेंगी घर में शांति और आपके जीवन में समृद्धि और उन्नति बढ़ेगी -
सात सरल उपाय -
1. अपने घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ़ और स्वच्छ रखें प्रातः काल में कुछ समय के लिए मुख्य द्वार अवश्य खोलें।
2. घर के अंदर पूर्व दिशा, उत्तर दिशा, ईशान कोण तथा घर का मध्य भाग इन स्थानों को विशेष रूप से साफ़ और स्वच्छ रखें इन स्थानों पर कूड़ा कचरा बिलकुल न रखें।
3. घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्य रखें और प्रतिदिन प्रातः सायं वहां घी का दीपक जलाएं।
4. घर के अंदर उत्तर दिशा की दीवार पर नीले रंग की रौशनी वाला छोटा बल्ब लगाएं जो अधिकांश समय जलता रहे इससे आर्थिक समृद्धि बढ़ती है।
5. सुबह और शाम कुछ समय के लिए घर में धीमी आवाज में मंत्र जैसे गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंन्त्र आदि अवश्य बजाएं।
6. घर के मुख्य द्वार पर बाहर की और एक स्वस्तिक अवश्य लगाएं।
7. आपकी नियमित आय में से प्रतिमाह कुछ भोजन (या कोई भी आवश्यक पदार्थ) गरीबों में अवश्य वितरित करें।